लखनऊ: उत्तर प्रदेश को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में AI-आधारित ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, उद्योग स्थापना को आसान बनाना और यूपी को 10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर तेजी से ले जाना है।
इसके साथ ही UP प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 का भी शुभारंभ किया गया, जिससे निजी क्षेत्र में औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।
निवेश को मिलेगा बड़ा बूस्ट
कार्यक्रम में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर की 85 कंपनियों को बड़ी सौगात दी गई।
इनमें शामिल हैं:
लेटर्स ऑफ कम्फर्ट
एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट
भूमि आवंटन पत्र
₹2781.12 करोड़ की सब्सिडी
नई इंडस्ट्रियल स्कीम लॉन्च
सरकार ने DBFOT (PPP मॉडल) पर आधारित प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना भी शुरू की। इससे निवेशक बिना देरी के तुरंत उत्पादन शुरू कर सकेंगे
स्किल और एंटरप्रेन्योरशिप पर जोर
इन्वेस्ट यूपी द्वारा:
एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल
स्किल कनेक्ट सेल
के लिए निजी कंपनियों और Convergence Foundation के साथ MoU साइन किए जाएंगे।
यूपी बनेगा निवेश का हब
सीएम योगी ने कहा कि यह पहल Ease of Doing Business को बेहतर बनाएगी और राज्य को देश का अग्रणी औद्योगिक हब बनाने में मदद करेगी।कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।





