Breaking News

UP: Chinese Manjha मौत पर योगी सख़्त

UP: Chinese Manjha मौत पर योगी सख़्त

उत्तर प्रदेश में Chinese Manjha से हो रहीं मौतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख़्त नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए साफ कहा कि अब चाइनीज मांझे से किसी की मौत हुई तो उसे हत्या माना जाएगा और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अफसरों से सख्त लहजे में सवाल किया कि जब चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है, तो फिर यह बाजार में कैसे बिक रहा है? उन्होंने तत्काल प्रभाव से इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए।

सीएम योगी ने पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि पूरे प्रदेश में जिलेवार सघन अभियान चलाया जाए। चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल से जुड़े अवैध नेटवर्क की पहचान कर तुरंत छापेमारी की जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांझे की जब्ती के लिए पुलिस को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 CM Yogi का साफ संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा— “अगर चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है, तो यह हादसा नहीं बल्कि हत्या मानी जाएगी। जिम्मेदार लोगों पर हत्या का केस दर्ज होगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा।”

 एक साल में 8 मौतें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में चाइनीज मांझे की वजह से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद बाजार में इसका खुलेआम बिकना प्रशासन के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।

हाल ही में लखनऊ में चाइनीज मांझे से एक दर्दनाक हादसा सामने आया।4 फरवरी को खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज पर बाइक से जा रहे 33 वर्षीय एमआर मोहम्मद शोएब के गले में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया। गला कटने से वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

  • All Posts
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.