उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सोमवार को CM Yogi Adityanath ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश अराजकता और अव्यवस्था का गढ़ बन चुका था, लेकिन आज Double Engine Government की नीतियों के कारण यूपी ‘बीमारू’ से ‘ब्रेकथ्रू स्टेट’ बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले “वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया” का राज था, लेकिन अब प्रदेश में Rule of Law स्थापित हो चुका है।
“UP में न दंगा, न कर्फ्यू, अब सब चंगा”
CM Yogi ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की पहचान दंगों और कर्फ्यू से होती थी, जबकि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।“यूपी फियर जोन से फेथ जोन में बदला है। अब कर्फ्यू कल्चर नहीं, जीरो टॉलरेंस का कल्चर है।”उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत होने के कारण निवेश और धार्मिक पर्यटन में वृद्धि हुई है।
माघ मेला और ‘टेम्पल इकोनॉमी’ पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेले में इस बार 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जो व्यवस्था और सुरक्षा पर लोगों के भरोसे का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि अब यूपी में Festival & Temple Economy तेजी से बढ़ रही है।
रोजगार और पुलिस सुधार का जिक्र
UP Law and Order को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने बताया:
2.19 लाख पुलिस भर्तियां निकाली गईं
20% भर्ती महिलाएं
महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 10,000 से बढ़कर 44,000 से अधिक
12 फॉरेंसिक लैब स्थापित, 6 निर्माणाधीन
75 जिलों में फॉरेंसिक यूनिट
PAC की 34 वाहिनियां, जिनमें 3 महिला बटालियन








