उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को Future City Lucknow के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने सात भव्य प्रवेश द्वारों (7 Entry Gates Project) के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 30 जनवरी को की गई घोषणा के बाद अब इस परियोजना का रास्ता साफ हो गया है।
इन प्रवेश द्वारों के निर्माण से राजधानी में प्रवेश करते ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक मिलेगी। धर्म और शौर्य के प्रतीक इन द्वारों पर उत्तर प्रदेश का राजकीय चिह्न भी अंकित होगा।
Lucknow Entry Gate Project: किन मार्गों पर बनेंगे 7 भव्य द्वार?
ये प्रवेश द्वार लखनऊ से जुड़े प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक मार्गों पर बनाए जाएंगे:
प्रयागराज (रायबरेली रोड) – संगम द्वार
वाराणसी (सुल्तानपुर रोड) – नंदी द्वार
अयोध्या (बाराबंकी रोड) – सूर्य द्वार
नैमिषारण्य (सीतापुर रोड) – व्यास द्वार
हस्तिनापुर (हरदोई रोड) – धर्म द्वार
मथुरा (आगरा रोड) – कृष्ण द्वार
झांसी (उन्नाव रोड) – शौर्य द्वार
इनकी डिजाइन में भारतीय पारंपरिक वास्तुकला, स्तंभ, म्यूरल, फव्वारे और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था शामिल होगी, जिससे राजधानी की पहचान और मजबूत होगी।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल को 50 करोड़, कुल 75 करोड़ का कॉर्पस फंड
सरकार ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट दिया है। वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से 25 करोड़ रुपये मिलाकर कुल 75 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड तैयार किया जाएगा।इस राशि के ब्याज और टिकट आय से स्थल का रखरखाव किया जाएगा।
प्रवेश शुल्क: ₹15
म्यूजियम टिकट: ₹50
यहां सामाजिक, धार्मिक और वैवाहिक आयोजनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एक दिन का किराया ₹2.50 लाख तय किया गया है।
Naimish Nagar और Varun Vihar Housing Project को 1700 करोड़
मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत लखनऊ में दो बड़ी आवासीय योजनाओं को गति मिलेगी:
नैमिषनगर (सीतापुर रोड)
वरुण विहार (आगरा एक्सप्रेसवे)
इन योजनाओं के लिए 1700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अनुमान है कि दो लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
AI City Lucknow: देश की पहली AI सिटी को मिलेगी रफ्तार
Lucknow को AI City के रूप में विकसित करने की योजना को भी इस बजट में मजबूती मिली है।
225 करोड़ रुपये यूपी AI मिशन के तहत
32.82 करोड़ रुपये से 49 ITI में AI लैब और डेटा लैब
30 हजार करोड़ रुपये से 8 Data Center Park और 2 Data Center Unit
AI City के पास ही Data Center विकसित किया जाएगा। PPP मॉडल पर बन रही इस परियोजना में Artificial Intelligence Research, Startup Hub और Data Analytics यूनिट स्थापित होंगी।
1609 स्कूल AI से जुड़ेंगे, 55 स्कूलों में Skill Hub
1609 परिषदीय विद्यालयों में Smart Class और AI आधारित शिक्षा
55 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में Dream Skill Lab
ITI संस्थानों में AI Data Lab की स्थापना
इससे राजधानी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण मिलेगा।
सड़क और पार्क विकास के लिए 200 करोड़
प्रदेश के विकास प्राधिकरणों के लिए 800 करोड़ के बजट में से लखनऊ को 200 करोड़ रुपये से अधिक मिलने का अनुमान है। इससे सड़क, पार्क और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।








