Train Fare Hike: 26 दिसंबर से लखनऊ-दिल्ली, मुंबई रेल सफर महंगा
रेल यात्रियों के लिए 26 दिसंबर से ट्रेन से सफर करना महंगा होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन किराया बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। इसके तहत लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अधिकतम 10 रुपये और लखनऊ से मुंबई के सफर में 30 रुपये तक किराया बढ़ेगा।
215 किलोमीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं
रेलवे बोर्ड के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर किराया इस प्रकार बढ़ेगा—
साधारण श्रेणी: 1 पैसा प्रति किमी
मेल-एक्सप्रेस (नॉन-एसी): 2 पैसे प्रति किमी
एसी श्रेणी: 2 पैसे प्रति किमी
इसका असर लखनऊ से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा।
लखनऊ–दिल्ली रूट पर कितना बढ़ेगा किराया
लखनऊ से दिल्ली की दूरी करीब 512 किलोमीटर है। इस रूट पर ट्रेनों के किराए में अधिकतम 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
लखनऊ मेल में
फर्स्ट एसी: 1970 → 1980 रुपये
सेकेंड एसी: 1180 → 1190 रुपये
थर्ड एसी: 845 → 855 रुपये
थर्ड एसी इकोनॉमी: 758 → 795 रुपये
स्लीपर: 330 → 340 रुपये
शताब्दी एक्सप्रेस
चेयरकार: 2165 → 2176 रुपये
एग्जीक्यूटिव क्लास: 1405 → 1416 रुपये
मुंबई, चंडीगढ़ और जम्मू रूट भी महंगे
लखनऊ–मुंबई (पुष्पक एक्सप्रेस):
अधिकतम 30 रुपये तक किराया बढ़ा
लखनऊ–चंडीगढ़:
सभी श्रेणियों में 13 रुपये तक की बढ़ोतरी
लखनऊ–जम्मू (बेगमपुरा एक्सप्रेस):
स्लीपर से लेकर एसी क्लास तक 25 रुपये तक किराया बढ़ा
26 दिसंबर से लागू होगा नया किराया
रेलवे प्रशासन के अनुसार, बढ़े हुए किराए 26 दिसंबर से लागू होंगे। त्योहारों और नए साल से पहले हुई इस बढ़ोतरी से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।हालांकि, एमएसटी धारकों को फिलहाल राहत दी गई है और उनके किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।








