साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म The Kerala Story ने देशभर में बहस छेड़ दी थी। अब इसके दूसरे भाग ‘The Kerala Story 2’ के ऐलान के साथ ही विवाद फिर से गरमा गया है।केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan ने फिल्म के कंटेंट पर नाराजगी जताते हुए इसे राज्य के खिलाफ ‘झूठा प्रोपगेंडा’ करार दिया है।
CM पिनाराई विजयन का बयान
मुख्यमंत्री ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में कहा कि फिल्म का पहला भाग जानबूझकर केरल को बदनाम करने और समाज में विभाजन पैदा करने के उद्देश्य से बनाया गया था।उन्होंने सवाल उठाया कि समाज में नफरत फैलाने वाली फिल्मों को सिनेमाघरों में प्रदर्शन की अनुमति कैसे मिल जाती है, जबकि कुछ अन्य फिल्मों को फेस्टिवल में रोका गया।उनका आरोप है कि फिल्म में आपसी सहमति से हुई शादियों को भी जबरन धर्मांतरण और सांप्रदायिकता से जोड़कर पेश किया गया।
‘केरल को बदनाम करने की कोशिश’
पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में सभी समुदाय आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ रहते हैं। राज्य को आतंकवाद या सांप्रदायिकता से जोड़कर दिखाना गलत और भ्रामक है।उन्होंने लोगों से अपील की कि सेकुलर मूल्यों और भाईचारे को मजबूत कर ऐसे कथित प्रोपगेंडा का विरोध करें।








