The Bluff Review में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का ऐसा अवतार देखने को मिलता है, जो कई मेल एक्टर्स का ड्रीम रोल हो सकता है। अमेजन प्राइम की इस हॉलीवुड एक्शन फिल्म में प्रियंका तलवार, खंजर और बम के साथ जबरदस्त एक्शन करती नजर आती हैं। उनका पाइरेट किरदार एरसेल स्क्रीन पर पूरी तरह छाया रहता है।
कहानी: एक आइलैंड, एक पाइरेट और बदले की जंग
फिल्म की कहानी पाइरेट कैप्टन कॉनर (Karl Urban) से शुरू होती है, जो समुद्र में दिखी एक अनजान शिप पर कब्जा करता है। जहाज के कैप्टन टी. एच. बॉडेन के पास उसे सोने का बिस्किट मिलता है, जो सालों पहले उसकी गैंग से चोरी हुए खजाने से जुड़ा है।कॉनर को पता चलता है कि बॉडेन का घर एक आइलैंड पर है, जहां उसकी बहन, विकलांग बेटा और पत्नी एरसेल (Priyanka Chopra) रहते हैं।
लेकिन कॉनर की गैंग को जल्द ही समझ आ जाता है कि एरसेल सिर्फ एक हाउसवाइफ नहीं, बल्कि खतरनाक योद्धा है। शुरुआती एक्शन सीक्वेंस में एरसेल जिस तरह दुश्मनों का सामना करती है, वो फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।
The Bluff में एक्शन का जलवा
Priyanka Chopra Hollywood action अवतार में पूरी तरह फिट बैठती हैं। फिल्म के फाइट सीक्वेंस स्टाइलिश और धारदार हैं। खासतौर पर एरसेल और कॉनर गैंग के बीच पहला टकराव सांसें रोक देने वाला है।हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एक्शन का सरप्राइज फैक्टर थोड़ा कम होता जाता है। फिल्म पूरी तरह प्रियंका और Karl Urban के फेस-ऑफ पर केंद्रित रहती है।
अन्य खबर पढ़े।








