Sunil Thapa Dies: नेपाली सिनेमा के ‘राते काइला’ सुनील थापा का निधन, 68 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
नेपाली दर्शकों के बीच ‘राते काइला’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता Sunil Thapa का 68 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही नेपाल, भारत और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।परिवार के सदस्यों के काठमांडू पहुंचने के बाद उनके निधन को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
बॉलीवुड से शुरू हुआ फिल्मी सफर
सुनील थापा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी। उन्हें हिंदी सिनेमा में काम करने का मौका दिग्गज अभिनेता देव आनंद ने दिया था। साल 1981 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से उन्होंने डेब्यू किया, जिसमें कमल हासन और रति अग्निहोत्री लीड रोल में थे।डेब्यू फिल्म में ही सुनील थापा ने अपनी दमदार एक्टिंग से गहरी छाप छोड़ी और इसके बाद उन्हें लगातार ऑफर्स मिलने लगे।
नेपाली सिनेमा के ‘गब्बर’ बने सुनील थापा
साल 1982 में फिल्म ‘मशाल’ से उन्होंने नेपाली सिनेमा में कदम रखा, लेकिन असली पहचान उन्हें 7 साल बाद फिल्म ‘चिनो’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ‘राते काइला’ नाम के खतरनाक विलेन का किरदार निभाया।
‘चिनो’ को नेपाली सिनेमा की ‘शोले’ कहा जाता है और इसी फिल्म के बाद सुनील थापा को नेपाली सिनेमा का ‘गब्बर’ कहा जाने लगा।
प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘मैरी कॉम’ में दिखे
सुनील थापा ने साल 2014 में फिल्म ‘Mary Kom’ में प्रियंका चोपड़ा के ट्रेनर का किरदार निभाया था। उनका सख्त लेकिन प्रेरणादायक रोल दर्शकों को खूब पसंद आया।एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि यह किरदार पहले अमिताभ बच्चन और डैनी डेन्जोंगपा को ऑफर किया गया था, लेकिन बाद में यह रोल उन्हें मिला।इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
हिंदी, नेपाली और भोजपुरी सिनेमा में अहम योगदान
सुनील थापा ने अपने करियर में:
नेपाली
हिंदी
और भोजपुरी फिल्मों
में कई यादगार किरदार निभाए। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने एवरेस्ट फिल्म एकेडमी की स्थापना भी की, जहां वे युवाओं को सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अनुशासन, समय की कीमत और प्रोफेशनलिज्म भी सिखाते थे।
फैंस और इंडस्ट्री में शोक
सुनील थापा के निधन से उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके निभाए किरदारों को याद कर रहे हैं।








