Breaking News

Sunetra Pawar Oath: महाराष्ट्र को मिली नई डिप्टी CM

महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। सुनेत्रा पवार ने शनिवार, 31 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं।

सुनेत्रा पवार, एनसीपी के दिवंगत नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद पार्टी और गठबंधन की सहमति से उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अजित पवार के निधन के बाद सर्वसम्मति से चुनी गईं नेता

अजित पवार के निधन के तीन दिन बाद, 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव दिलीप वालसे पाटिल ने रखा, जबकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने इसका समर्थन किया।

विधान भवन परिसर में भावुक बैठक

इससे पहले दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में एनसीपी विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक दिवंगत अजित पवार के कार्यालय में हुई, जहां सुनेत्रा पवार ने अपने पति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके छोटे बेटे जय पवार भी मौजूद रहे। कई मंत्री और विधायक भावुक नजर आए।

2024 लोकसभा चुनाव और राज्यसभा तक का सफर

सुनेत्रा पवार ने 2024 में बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इस चुनाव में उन्हें सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा सदस्य चुनी गईं और अब महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनी हैं।

28 जनवरी को विमान हादसे में अजित पवार का निधन

गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री रहे अजित पवार का निधन हो गया था। लैंडिंग से पहले विमान क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की भी मौत हुई थी।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Popular Posts

  • All Post
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा