पाकिस्तान से भारत आईं Seema Haider ने छठे बच्चे को जन्म दिया है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जो पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।इस बीच Hindu Raksha Dal ने दंपति को सम्मानित करने का ऐलान किया है। संगठन के नेता Pinky Chaudhary ने वीडियो संदेश जारी कर यह घोषणा की।
तीन साल पहले नेपाल के रास्ते आई थीं भारत
गौरतलब है कि सीमा हैदर तीन साल पहले पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी Sachin Meena से ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदली और बाद में सीमा भारत आकर सचिन के साथ रहने लगीं।यह मामला उस समय काफी चर्चा और विवाद में रहा था।
छठे बच्चे के जन्म पर सम्मान का ऐलान
पिंकी चौधरी ने कहा कि संगठन ने पहले हिंदू परिवारों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की थी और ज्यादा संतान होने पर सम्मान व पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
उन्होंने बताया कि चौथे बच्चे पर 21 हजार रुपये और पांचवें बच्चे पर 31 हजार रुपये सम्मान राशि देने की बात कही गई थी। अब छठे बच्चे के जन्म पर सीमा हैदर और सचिन मीणा को सम्मानित किया जाएगा।
‘संस्कृति अपनाने’ का किया जिक्र
वीडियो संदेश में पिंकी चौधरी ने कहा कि सीमा हैदर ने भारत आकर हिंदू संस्कृति को अपनाया है। उन्होंने सिंदूर, बिंदी और पारंपरिक वेशभूषा का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन इस आधार पर भी उन्हें सम्मानित करेगा।








