बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर Salim Khan इस समय मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती हैं। मंगलवार (17 फरवरी) को उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। फिलहाल वे डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं और परिवार उनकी सेहत को लेकर चिंतित है।
सर्जरी की खबरों पर डॉक्टर का बयान
डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने स्पष्ट किया है कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही सर्जरी की खबरें भ्रामक हैं।
ब्रेन में मामूली रक्तस्राव
डॉक्टरों के अनुसार सलीम खान को Minimal Brain Hemorrhage हुआ था। इसके उपचार के लिए DSA (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) प्रोसीजर किया गया है।
वेंटिलेटर से हटाने की तैयारी
ताजा अपडेट के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा है। यदि स्वास्थ्य स्थिर रहा तो उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा।परिवार और फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।








