Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: ‘मैं 1500 करोड़ का आदमी हूं’ कहकर Film Federation से की बड़ी अपील
Bollywood News में इस समय एक्टर Rajpal Yadav चर्चा में हैं। 9 करोड़ रुपये के Cheque Bounce Case को लेकर उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।राजपाल यादव ने कहा कि आने वाले समय में उनके पास करीब 1200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं और वह इंडस्ट्री में निवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के पक्ष में हैं।
Film Federation से क्या की अपील?
राजपाल यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि: “मैं पूरी फिल्म फेडरेशन से अनुरोध करता हूं कि फिल्म निर्माण के लिए एक निवेश फंड बनाया जाए। एक ऐसा प्लेटफॉर्म हो जिसे विदेशी निवेशक और कलाकार दोनों फॉलो करें।”उनका मानना है कि अगर इंडस्ट्री में एक समान और पारदर्शी निवेश प्रणाली लागू हो जाए, तो भविष्य में ऐसे विवादों से बचा जा सकता है।
‘मैं 1500 करोड़ का आदमी हूं’ बयान
राजपाल ने खुद को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा: “मैं 26 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। 200 से ज्यादा एग्रीमेंट कर चुका हूं। अगर मैं हर एग्रीमेंट पर लड़ता तो सिर्फ एक ही केस क्यों होता? मैं 1500 करोड़ का आदमी हूं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि 5 करोड़ रुपये के मामले में निवेश के पीछे नीयत सही नहीं थी और यह अब ‘ईगो की लड़ाई’ बन चुकी है।
क्या है पूरा Cheque Bounce Case?
साल 2010 में राजपाल यादव ने मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपये लिए
अभिनेता का दावा: यह निवेश था
दूसरी पार्टी का दावा: यह कर्ज था
फिल्म Ata Pata Lapata के निर्माण के लिए रकम ली गई
5 करोड़ के बदले 8 करोड़ लौटाने की बात
फिल्म सिर्फ 1 करोड़ कमा सकी
भुगतान न हो पाने के कारण 9 करोड़ रुपये का चेक बाउंस हुआ।राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और 17 फरवरी को 1.5 करोड़ रुपये की जमानत पर रिहा हुए। अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है।








