Rajpal Yadav Jail Case पिछले दिनों सुर्खियों में रहा। करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में अभिनेता को तिहाड़ जेल जाना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज है।राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था और लगभग 12 दिन जेल में बिताए। बाद में कोर्ट से उन्हें 1.5 करोड़ रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली। 17 फरवरी को वह जेल से रिहा हुए।
जेल से निकलते ही पहुंचे गांव, कराई भतीजी की शादी
रिहाई के बाद राजपाल यादव सीधे अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उनकी भतीजी की शादी थी। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और निजी परेशानियों को पीछे छोड़कर शादी समारोह में हिस्सा लिया। यह घटनाक्रम Rajpal Yadav news में लगातार चर्चा का विषय बना रहा।
मुंबई लौटकर शुरू की फिल्म की शूटिंग
Rajpal Yadav 12 days jail के बाद अब काम पर लौट आए हैं। मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के लिए वह सेट पर पहुंचे।एक्टर ने खुद एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह ईश्वर और अपने चाहने वालों की दुआओं से दोबारा काम शुरू कर पाए हैं। वैनिटी वैन में बैठे राजपाल भावुक नजर आए और उन्होंने अपने 30 साल के करियर को याद किया।
30 साल की जर्नी का जिक्र
राजपाल यादव ने बताया कि 13 जुलाई 1997 को उन्हें पहली बार एक्टिंग का मौका मिला था। पुणे में शूट हुए सीरियल ‘स्वराज’ में उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था, जो डीडी1 पर प्रसारित हुआ था।अगले साल वह इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे करेंगे।
फैंस के प्यार पर क्या बोले राजपाल?
अभिनेता ने कहा कि हर मुश्किल समय में मुंबई शहर और दर्शकों का प्यार उनके साथ खड़ा रहा। 30 सालों से लगातार उन्हें जो सम्मान मिला, वह दर्शकों और माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है।उन्होंने कहा कि यही प्यार उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है और वह लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे।








