25 साल में 10वीं शपथ का ऐतिहासिक दिन आज है, जब नीतीश कुमार गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान में भव्य समारोह तैयार है। नीतीश कुमार होटल मौर्य पहुंच चुके हैं, जहां से वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गांधी मैदान रवाना होंगे।
इस बड़े आयोजन में डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है—जिनमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 7, भाजपा के 8, और लोजपा (आर), रालोमो तथा हम से 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं।
PM मोदी भी पहुंचेंगे गांधी मैदान
कुछ ही देर में PM नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड और राजस्थान के मुख्यमंत्री पटना पहुंच चुके हैं। गांधी मैदान की सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG के हाथों में है।
विधायकों को मिलने लगे कॉल, मंत्री लिस्ट लगभग फाइनल
जदयू कोटे से मंत्री बनने के लिए विधायकों को कॉल आना शुरू हो चुका है। पार्टी के सीनियर लीडर और नीतीश के करीबी—
विजय चौधरी
लेसी सिंह
श्रवण कुमार
जमा खान
अशोक चौधरी
बिजेंद्र यादव
भाजपा की ओर से दानापुर से बाहुबली को हराकर जीतने वाले रामकृपाल यादव, और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह को भी फोन आया है। दोनों का मंत्री पद लगभग तय माना जा रहा है।इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना भी लगभग फाइनल है। विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा को मिला है और डॉ. प्रेम कुमार स्पीकर होंगे।
शपथ ग्रहण की तैयारियाँ
गांधी मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है।
मेहमानों के स्वागत के लिए रंगोली सजाई गई है।
सुरक्षा के लिए उद्योग भवन की ऊँची इमारतों से जवान निगरानी कर रहे हैं।








