ज्योतिषियों के अनुसार वर्ष 2026 बेहद खास रहने वाला है। अंक ज्योतिष की गणना बताती है कि आने वाला नया साल सूर्यदेव के प्रभाव वाला होगा। दरअसल, हर साल का योग अंक ज्योतिष के आधार पर निकाला जाता है।
जब 2026 का योग किया जाता है (2+0+2+6 = 10, फिर 1+0 = 1), तो मूलांक 1 प्राप्त होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का स्वामी सूर्य को माना गया है।
Astrology 2026: सूर्य का महत्व
वैदिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यदेव आत्मविश्वास, नेतृत्व, सम्मान, ऊर्जा और नई शुरुआत के प्रतीक हैं। मूलांक 1 से जुड़े लोगों के लिए साल 2026 सफलता, तरक्की और मान-सम्मान बढ़ाने वाला माना जा रहा है। ऐसे में नए साल की शुरुआत सूर्यदेव से जुड़े उपायों के साथ करना शुभ माना जाता है।
Surya Upay 2026: नए साल में घर लाएं ये शुभ चीजें
तांबे के बर्तन
ज्योतिष में सूर्य का संबंध तांबे से माना जाता है। घर में तांबे का लोटा, कलश या बर्तन रखना शुभ होता है। इसमें जल भरकर प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य की कृपा बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
सूर्यदेव की प्रतिमा या तस्वीर
घर के मंदिर में या पूर्व दिशा में उगते सूर्य की तस्वीर या प्रतिमा लगाने से आत्मबल मजबूत होता है। इससे नेतृत्व क्षमता बढ़ती है और कामकाज में सफलता के योग बनते हैं।
लाल रंग की वस्तुएं
लाल रंग को सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। घर में लाल वस्त्र, लाल आसन या लाल सजावटी वस्तुएं रखने से उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।
लाल या केसरिया फूल
सूर्यदेव को लाल कमल, गुड़हल और गेंदे के फूल प्रिय माने जाते हैं। पूजा में इन फूलों का उपयोग करने से मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग बनते हैं।
घड़ी या समय दिखाने वाली वस्तु
सूर्य को समय और अनुशासन का प्रतीक माना गया है। घर में सही समय दिखाने वाली घड़ी रखने से जीवन में व्यवस्था, स्थिरता और अनुशासन बना रहता है।








