1111
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91 9511150055 | 📧 up24networkk@gmail.com | 💬 WhatsApp: 9511150055
Breaking News

Mayawati PC: शॉर्ट सर्किट से धुआं, अफरा-तफरी में लौटीं

Mayawati PC: शॉर्ट सर्किट से धुआं, अफरा-तफरी

Mayawati Press Conference: शॉर्ट सर्किट से धुआं, हॉल में अफरा-तफरी; बयान के बाद अधूरी रही PC

लखनऊ स्थित बसपा दफ्तर में Mayawati की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। मीडिया से बातचीत के दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल की छत पर लगी लाइट में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते हॉल में धुआं भर गया।

हॉल में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालात को संभालते हुए सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया। सुरक्षा कारणों से प्रेस कॉन्फ्रेंस को तत्काल समाप्त कर दिया गया। इसके चलते न तो पत्रकारों के सवाल लिए जा सके और न ही मायावती का जन्मदिन के मौके पर रखा गया केक काटने का कार्यक्रम हो पाया। इसके बाद मायावती सीधे दफ्तर से रवाना हो गईं।

ब्राह्मण समाज को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस बाधित होने से पहले मायावती ने बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा,“ब्राह्मण समाज को किसी का बाटी-चोखा नहीं चाहिए, उन्हें सिर्फ सम्मान चाहिए। बसपा की सरकार बनने पर ब्राह्मणों की सभी चाहतें पूरी की जाएंगी।”उन्होंने ब्राह्मण समाज से कांग्रेस, बीजेपी और सपा के बहकावे में न आने की अपील भी की।

चुनावी रणनीति पर साफ संदेश

बसपा सुप्रीमो ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा देशभर में सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों में भी बसपा किसी गठबंधन में नहीं जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी को कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।

सियासी बयानबाजी तेज

गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा के कुछ ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर सियासत गरमा गई थी। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary ने नाराजगी जताई थी। वहीं, सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने भी तंज कसते हुए बाटी-चोखा पार्टी को लेकर भाजपा पर चुटकी ली थी।

जन्मदिन पर जश्न, बाहर दिखा उत्साह

हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अव्यवस्था रही, लेकिन बसपा दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

  • All Posts
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Address: 18/587, sector 18, block C, Indira Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Office Phone Number: +91-9511150055

Email id: up24networkk@gmail.com

Owner: Abhishek Srivastav