• Home  
  • लखनऊ में कल से बारिश के आसार, कोहरा-ठंड बढ़ी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में कल से बारिश के आसार, कोहरा-ठंड बढ़ी

लखनऊ में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल (17 जनवरी) से शहर में बारिश के आसार हैं। एक हफ्ते बाद शुक्रवार सुबह लखनऊ में हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि कोहरा बहुत घना नहीं था, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और गलन में इजाफा दर्ज किया गया। तेज […]

Lucknow Weather Alert: शीतलहर, AQI रेड; घना कोहरा

लखनऊ में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल (17 जनवरी) से शहर में बारिश के आसार हैं। एक हफ्ते बाद शुक्रवार सुबह लखनऊ में हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि कोहरा बहुत घना नहीं था, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और गलन में इजाफा दर्ज किया गया।

तेज हवा से बढ़ी ठंड, धूप निकलने की संभावना

शहर में आज 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन में धूप निकलने की संभावना भी जताई गई है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

लखनऊ में AQI खराब, कई इलाकों में हवा प्रदूषित

सुबह के समय लखनऊ का औसत AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

  • तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र: 290

  • अलीगंज: 256

  • लालबाग: 228

  • गोमतीनगर: 214

  • अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 135

  • कुकरैल: 124 (मॉडरेट लेवल)

खराब हवा की गुणवत्ता के कारण बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान सामान्य से नीचे, आर्द्रता अधिक

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 94% और न्यूनतम आर्द्रता 42% रही।

कोहरे से विजिबिलिटी घटी, सड़कें रहीं खाली

तड़के हल्के कोहरे के कारण वाहनों की लाइटें जलती रहीं। 200 मीटर के बाद दृश्यता प्रभावित हुई, जिससे सड़कों पर आवाजाही कम रही। लखनऊ आउटर इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया। जानकीपुरम विस्तार में सुबह 8 बजे के बाद भी विजिबिलिटी पूरी तरह साफ नहीं हुई।

अन्य खबर पढ़े।