1111
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91 9511150055 | 📧 up24networkk@gmail.com | 💬 WhatsApp: 9511150055
Breaking News

Lucknow Weather: कोल्ड डे, 50 मीटर विजिबिलिटी अलर्ट

Lucknow Weather Alert: शीतलहर, AQI रेड; घना कोहरा

लखनऊ में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार रात से ही आसमान में बादल छाए रहे और पहाड़ी इलाकों से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई।

सुबह 7 बजे छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर

बुधवार सुबह करीब 7 बजे के बाद शहर में घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन चालकों को फॉग लाइट और डीपर जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम नजर आई।

स्कूलों में छुट्टी, उड़ानें और ट्रेनें लेट

भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा रही हैं।कोहरे का असर परिवहन पर भी साफ दिखा। कई फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चलीं। लखनऊ होकर दरभंगा जाने वाली 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 17 घंटे से ज्यादा लेट रही।

तापमान सामान्य से काफी नीचे

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 15°C और न्यूनतम तापमान 8°C के आसपास रहने का अनुमान है।मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6°C कम रहा। न्यूनतम तापमान 7°C रहा, जो सामान्य से 0.6°C कम है। अधिकतम आर्द्रता 94% और न्यूनतम 78% दर्ज की गई।

कोल्ड डे की स्थिति बरकरार

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में घने से अत्यधिक घने कोहरे के कारण धूप देर से निकल रही है या कई इलाकों में पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है। इसी वजह से खासकर मध्य यूपी में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी इलाकों से आ रहीं ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते 4 जनवरी से न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है।

8 जनवरी तक जारी रह सकती है ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 जनवरी तक ठंड और कोहरे में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद कोहरे के घनत्व में कमी और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी से आंशिक राहत मिल सकती है।

अन्य ख़बर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

  • All Posts
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Address: 18/587, sector 18, block C, Indira Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Office Phone Number: +91-9511150055

Email id: up24networkk@gmail.com

Owner: Abhishek Srivastav

Popular Posts

  • All Post
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा