लखनऊ: जिले में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी (DM) ने जनसमस्याओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की। गांव सैदापुर में तीन महीने से बंद पानी की टंकी की शिकायत मिलने पर DM ने जल निगम के JE, AE और XEN को तलब कर फटकार लगाई और सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ आपूर्ति तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए।
पानी संकट पर सख्त एक्शन
लगातार तीन महीने से पानी सप्लाई बाधित होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए DM ने साफ कहा कि जन सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
अपात्र पेंशनधारकों पर कार्रवाई
गांव करोरा में अपात्र लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिलने की शिकायत पर DM ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई और अपात्रों के खिलाफ RC जारी कर धन वसूली के निर्देश दिए राशन दुकान पर बिजली कनेक्शन का आदेशभसंडा गांव की अन्नपूर्णा राशन दुकान में बिजली कनेक्शन न होने पर आपूर्ति विभाग और लेसा को 3 दिन में कनेक्शन देने का आदेश दिया गया
दिव्यांग की शिकायत पर त्वरित सुनवाई
मऊ गांव की सरिता अपने दिव्यांग पति दीपक के साथ पहुंचीं। DM ने मौके पर ही उनकी समस्या सुनकर
दीपक की पिंक शौचालय पर पुनः तैनाती का आदेश दिया
पंचायत में षड्यंत्र का आरोप
मंडौली ग्राम सभा की पंचायत सहायक अर्चना वर्मा ने प्रधान, सचिव और BDO पर षड्यंत्र के तहत हटाने का आरोप लगाया यह उनकी नौवीं शिकायत बताई गई
हर घर जल योजना पर शिकायत
दौलतपुर गांव में दो महीने से पानी सप्लाई बंद होने की शिकायत पर SDM ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
383 शिकायतें, 55 का मौके पर निस्तारण जिले की पांचों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में
कुल 383 शिकायतें दर्ज हुईं
55 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया
DM ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में सभी शिकायतों का निस्तारण करें,शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लें,फोटो और वीडियो रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं






