Lucknow Police Action के तहत गोमती नगर विस्तार इलाके में एक स्कॉर्पियो को सीज किया गया है। आरोप है कि युवकों ने सोशल मीडिया रील और रौब दिखाने के लिए गाड़ी की असली नंबर प्लेट हटाकर अंदर रख ली थी और बाहर नंबर की जगह ‘YADAV’ लिखवा दिया था।पुलिस के अनुसार, वाहन पर लाल-नीली बत्ती और हूटर लगाकर रात में तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था।
जी-20 रोड पर डेढ़ बजे पकड़ी गई गाड़ी
घटना देर रात करीब 1:30 बजे जी-20 रोड की है। गोमती नगर विस्तार के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लाल-नीली बत्ती जलाते और हूटर बजाते हुए आती दिखी।शक होने पर पुलिस ने वाहन को रुकवाया और जांच शुरू की।
जांच में सामने आया फर्जी नंबर प्लेट का मामला
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गाड़ी की असली नंबर प्लेट हटाकर अंदर रख दी गई थी, जबकि बाहर की प्लेट पर सिर्फ ‘YADAV’ लिखा हुआ था। यह Motor Vehicle Act का स्पष्ट उल्लंघन है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है।








