Nawab Wajid Ali Shah Prani Udyan होली पर्व के अवसर पर तीन दिन तक बंद रहेगा।
चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल के अनुसार:
सोमवार को साप्ताहिक अवकाश
मंगलवार और बुधवार को होली की छुट्टी
5 मार्च से प्राणी उद्यान सामान्य रूप से खुलेगा
इस दौरान दर्शक Lucknow Zoo Closed रहने की वजह से प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
Bara Imambara Closed: 3 मार्च तक ताला
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल Bara Imambara (भूलभुलैया) और Chota Imambara को भी 3 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा।प्रशासन के अनुसार, शिया समुदाय द्वारा घोषित शोक और संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। 3 मार्च के बाद दोनों इमामबाड़े दोबारा खोले जाएंगे।
UP Security Alert: पुराने लखनऊ में कड़ी निगरानी
Lucknow News के तहत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
चौक, ठाकुरगंज, सआदतगंज, बाजारखाला और वजीरगंज में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज
एलआईयू की विशेष टीमें सक्रिय
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, सभी थानेदारों और एसीपी को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। संभ्रांत नागरिकों से लगातार संवाद किया जा रहा है ताकि शांति बनी रहे।






