लखनऊ के बसंतकुंज स्थित Rashtra Prerna Sthal Ticket Price को घटाकर 50 रुपए से 35 रुपए कर दिया गया है। यह फैसला Lucknow Development Authority की संचालन समिति की बैठक में मंजूर किया गया, जिसके बाद नई दरें लागू हो गई हैं।हालांकि, पार्क का प्रवेश शुल्क पहले की तरह 15 रुपए ही रहेगा। इस फैसले से दर्शकों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है।
PM Narendra Modi ने किया था लोकार्पण
करीब 65 एकड़ में विकसित इस भव्य परिसर का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया था।परिसर के संचालन के लिए शासन स्तर पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित है। इसकी अध्यक्षता आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव करते हैं।
LDA वीसी सदस्य सचिव
वित्त, नगर विकास, पर्यटन, संस्कृति, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य
मंडलायुक्त भी समिति का हिस्सा
Museum Ticket Price Cut: क्या है खास?
म्यूजियम करीब 98,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में निर्मित है। इसमें देश के महान नेताओं के जीवन से जुड़े प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
Atal Bihari Vajpayee
Deendayal Upadhyaya
Syama Prasad Mukherjee
म्यूजियम में पांच गैलरी हैं, जहां फोटो, स्टोन म्यूरल्स और डिजिटल पैनल के जरिए लाइव ऑडियो-वीडियो विजुअल्स दिखाए जाते हैं।VVIP और आमजन के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई है।
Parking Fee (4 घंटे के लिए)
दोपहिया वाहन: 20 रुपए
चारपहिया वाहन: 30 रुपए
चार से अधिक पहिया वाहन: 100 रुपए
Park Opening Time
नवंबर से मार्च: सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक
अप्रैल से अक्टूबर: सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक
Museum Timing
पूरे साल: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक








