लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता सामने आई है, जहां लखनऊ GRP ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी में उल्लेखनीय काम किया है। मंगलवार को चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने करीब 70 लाख रुपए कीमत के 287 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी और उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया।
सर्विलांस से ट्रैक हुए मोबाइल
मोबाइल रिकवरी के लिए GRP की सर्विलांस टीम ने विशेष अभियान चलाया। जनसुनवाई में मिली शिकायतों के आधार पर टीमों का गठन किया गया और तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की गई।
दूसरे राज्यों से भी बरामदगी
जांच में पता चला कि कई मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में भी इस्तेमाल हो रहे थे। पुलिस ने समन्वय बनाकर इन्हें भी सफलतापूर्वक बरामद किया।
70 लाख के मोबाइल रिकवर
अभियान के दौरान कुल 287 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई। ये मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के थे और विभिन्न स्थानों से एकत्र किए गए।
SP ने सौंपे मोबाइल
जीआरपी पुलिस लाइन में SP रोहित मिश्रा ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और ‘थैंक्यू सर’ कहकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
SP रोहित मिश्रा ने बताया कि मोबाइल रिकवरी अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनका खोया सामान वापस मिले और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।





