लखनऊ की संस्कृति, विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखने के लिए Lucknow Darshan Electric Double Decker Bus Service बुधवार से नियमित रूप से शुरू हो गई है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को 1090 चौराहा से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टिकट के साथ मिलेगा तुलसी का बीज
मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ दर्शन बस के टिकट के साथ तुलसी का बीज भी दिया जाएगा, ताकि यात्रा के बाद भी इसकी स्मृति बनी रहे। यात्री इस बीज को घर में गमले में लगाकर लखनऊ दर्शन की याद संजो सकेंगे।
प्रमुख स्मारकों का होगा भ्रमण
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि फिलहाल यह बस 1090 चौराहा से शुरू होकर विधान भवन, हजरतगंज, सिकंदरबाग, छतर मंजिल और रेजीडेंसी समेत राजधानी की प्रमुख धरोहरों तक जाएगी।भविष्य में इस सेवा को राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक विस्तारित करने की योजना है। यात्रा के दौरान प्रशिक्षित गाइड पर्यटकों को लखनऊ के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देंगे।
Lucknow Darshan Bus Service Timing
सुबह: 08:30 से 11:30 बजे
शाम: 04:00 से 07:00 बजे
बस राजभवन, जीपीओ और हजरतगंज से होते हुए बेगम हजरत महल पार्क, ग्लोब पार्क, छतर मंजिल पहुंचेगी।
रेजीडेंसी परिसर में 40 मिनट का स्टॉपेज
विधान सभा भवन में 40 मिनट का विशेष भ्रमण
उत्तर प्रदेश दर्शन पार्क में 30 मिनट का ठहराव
इसके बाद बस अंबेडकर पार्क और गोमती रिवर फ्रंट से गुजरते हुए वापस 1090 चौराहे पर यात्रा समाप्त करेगी।
टिकट कीमत और छूट
बच्चे: ₹400
वयस्क: ₹500
31 जनवरी तक बुकिंग पर 10% की छूट
टिकट ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन काउंटर दोनों माध्यमों से उपलब्ध हैं। टिकट में रेजीडेंसी और उत्तर प्रदेश दर्शन पार्क का प्रवेश शुल्क शामिल है, साथ ही विधान सभा भवन में विशेष प्रवेश की सुविधा भी दी जा रही है।








