Breaking News

Lucknow Cold Wave: शीत लहर तेज, 3.4° गिरा तापमान

Lucknow Cold Wave: शीत लहर तेज, 3.4° गिरा तापमान

लखनऊ में शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। बर्फीली हवाओं के चलते ठंड और गलन बढ़ गई है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।

शनिवार सुबह कोहरे का असर अपेक्षाकृत कम रहा, हालांकि आसमान में बादल छाए रहे और सुबह 8 बजे तक सूरज नहीं निकला। मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने लखनऊ में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 48 फीसदी रही।

कोहरा कम, लेकिन ठंड बरकरार

सुबह के समय कोहरा कम होने के कारण कुछ लोग साइकिलिंग के लिए निकले, लेकिन शीत लहर के चलते गलन बनी रही। ठंड के कारण पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही ओस पड़ने का सिलसिला भी जारी रहा।

अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर से आ रही नम हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में ठंड बनी रहेगी। आने वाले तीन दिनों तक शीत लहर और घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

क्या होता है कोल्ड डे?

मौसम विभाग के मुताबिक, जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री तक गिर जाए, तो उसे कोल्ड डे कहा जाता है। वहीं, अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री या उससे अधिक गिरावट होने पर स्थिति सीवियर कोल्ड डे कहलाती है।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

  • All Posts
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.