लखनऊ ATM ठगी में महिला से 40 हजार की जालसाजीलखनऊ ATM ठगी: महिला से 3 मिनट में 40 हजार रुपए की जालसाजी

लखनऊ के इंदिरा नगर में ATM ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां दो जालसाजों ने पहली बार ATM से पैसे निकालने पहुंची महिला को मदद के बहाने फंसाया और चालाकी से उसका कार्ड बदलकर सिर्फ 3 मिनट में ₹40,000 की ठगी कर डाली। घटना सोमवार शाम की है।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी यतीश चंद्र कापरी की पत्नी SBI ATM (B ब्लॉक चौराहा, साईं मंदिर के पीछे) पर कैश निकालने गई थीं। उसी समय दो युवक वहां पहुंचे और मदद का बहाना बनाकर महिला से कार्ड ले लिया। मौका पाकर जालसाजों ने उसका ATM कार्ड बदल दिया और फरार हो गए।

महिला को तब शक नहीं हुआ क्योंकि ATM से कैश नहीं निकला। बाद में जब ट्रांजैक्शन चेक किया गया तो पता चला कि शाम 7:24 PM से 7:27 PM के बीच चार बार में ₹40,000 निकाले जा चुके थे।

ट्रांजैक्शन डिटेल्स:

  • 7:24 PM – ₹10,000

  • 7:25 PM – ₹10,000

  • 7:26 PM – ₹10,000

  • 7:27 PM – ₹10,000

पीड़ित परिवार ने गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर लखनऊ में ATM ठगी की बढ़ती घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *