लखनऊ में लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) के ऑक्शन के बाद बड़ा विवाद सामने आया है। शुक्रवार, 7 फरवरी को क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों ने LPL और इससे जुड़े अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि ऑक्शन प्रक्रिया में लखनऊ के योग्य और मेहनती खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया गया है।
CAL कार्यालय का घेराव, नारेबाजी
प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी जब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के कार्यालय पहुंचे, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि खिलाड़ियों के पहुंचते ही बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी का गेट बंद कर दिया गया।इस दौरान खिलाड़ियों ने लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
लखनऊ के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलने का आरोप
खिलाड़ियों का कहना है कि LPL ऑक्शन में दूसरे जिलों और बाहरी सोर्स से आए खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई, जबकि लखनऊ के स्थानीय खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया।
आरोप लगाया गया कि:
लखनऊ के वे खिलाड़ी भी ऑक्शन में नहीं लिए गए
जिन्होंने उत्तर प्रदेश से अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेला है
और जिनका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है
बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी पर गेट बंद करने का आरोप
जब खिलाड़ी प्रदर्शन के लिए बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी पहुंचे, तो वहां एकेडमी का गेट बंद कर दिया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। खिलाड़ियों ने इसे लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश बताया।








