Khushi Mukherjee–Suryakumar Yadav Controversy: 500 करोड़ के दावे पर नया ट्विस्ट
खुशी मुखर्जी और सूर्यकुमार यादव को लेकर चल रहा विवाद लगातार नए मोड़ ले रहा है। बीते दिनों खुशी मुखर्जी ने पैपराजी से बातचीत में दावा किया था कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अक्सर उन्हें मैसेज करते थे। इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और मामला सुर्खियों में आ गया।
हालांकि विवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज कर दिया। इसके बाद खुशी अपने बयान से यू-टर्न लेती हुई नजर आईं, जिस पर यूजर्स ने भी सवाल खड़े किए।
खुशी मुखर्जी का नया बयान: 500 करोड़ का दावा
अब इस पूरे मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। हाल ही में पैप्स से बात करते हुए खुशी मुखर्जी ने कहा कि“अगर सूर्यकुमार यादव यह मानहानि केस हारते हैं, तो मैं उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि केस करूंगी।”
खुशी ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों के बीच बातचीत काफी समय पहले और पूरी तरह फ्रेंडली मैनर में हुई थी। उनके मुताबिक, इसमें कुछ भी गलत या आपत्तिजनक नहीं था, लेकिन उनकी कैजुअल चैट को बेवजह बड़ा मुद्दा बना दिया गया।
‘मैंने किसी को डिफेम नहीं किया’
खुशी मुखर्जी का कहना है कि
उन्होंने अपनी बातों से किसी की मानहानि नहीं की
वह हमेशा प्यार और सम्मान से बात करती हैं
जिन लोगों ने उनके खिलाफ केस फाइल किया है, उन्हें वह जानती तक नहीं हैं
खुशी ने यह भी दावा किया कि उन्हें अब तक कोई आधिकारिक लीगल नोटिस नहीं मिला है।
पहले भी दे चुकी हैं सफाई
इससे पहले इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में खुशी ने कहा था कि वह सूर्यकुमार यादव को डिफेंड नहीं कर रही थीं।उन्होंने कहा,“मेरे मुंह से बात निकल गई थी। हमारी बातचीत होती थी, शायद यह बात नहीं कहनी चाहिए थी, लेकिन इसमें मानहानि जैसा कुछ भी नहीं था।”








