Khamenei Death: Middle East War के बीच LIVE शो में रो पड़ीं पाक एंकर राबिया अनम
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद भड़की जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। Khamenei Death के बाद न सिर्फ ईरान, बल्कि पाकिस्तान में भी शोक का माहौल है।सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी सेलेब्स के भावुक पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
LIVE शो में फूट-फूटकर रो पड़ीं Rabia Anum
पाकिस्तान की मशहूर टीवी होस्ट राबिया अनम अपने रमजान स्पेशल शो के दौरान खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए भावुक हो गईं।उन्होंने लाइव शो में कहा कि जंग के दौरान खामेनेई और उनके परिवार के सदस्य भी मारे गए। बात करते-करते राबिया अनम सिसक-सिसक कर रोने लगीं। यह वीडियो अब Pakistan Anchor Viral ट्रेंड में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
मिडिल ईस्ट में फंसा परिवार
राबिया अनम ने बताया कि उनके पति, सास-ससुर और बच्चे इस समय मिडिल ईस्ट में हैं। उनके घर के पास मिसाइल गिरने की घटना का जिक्र करते हुए वह भावुक हो गईं।
उन्होंने कहा कि:
कुवैत, बहरीन और कतर समेत कई जगह हमले हो रहे हैं
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमाओं पर भी तनाव है
मिडिल ईस्ट में फंसे हजारों परिवार दहशत में हैं
पाकिस्तानी सेलेब्स का रिएक्शन
Khamenei Death पर कई पाकिस्तानी सितारों ने भी शोक जताया:
Yumna Zaidi ने पोस्ट में लिखा कि वे खामेनेई के लेक्चर सुनती थीं
Maya Ali ने दुख जाहिर किया
Kubbra Khan और Bilal Abbas Khan ने भी सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किए








