Breaking News

काकोरी में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, उंगली तोड़ी

काकोरी में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, उंगली तोड़ी

काकोरी में आंबेडकर प्रतिमा तोड़फोड़: उंगली क्षतिग्रस्त, बहरू गांव में आक्रोश; विधायक-पूर्व सांसद पहुंचे

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित बहरू गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा की उंगली तोड़े जाने की घटना से गांव में भारी आक्रोश फैल गया। यह तोड़फोड़ बुधवार रात से गुरुवार तड़के के बीच की गई।

गुरुवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, लोग “जय भीम” के नारे लगाते हुए प्रतिमा स्थल पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही काकोरी कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

बच्चों ने देखी टूटी प्रतिमा, भड़का गुस्सा

जानकारी के अनुसार, सुबह मैदान में खेल रहे बच्चों ने प्रतिमा को टूटा हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने गांव वालों को सूचना दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और विरोध तेज हो गया। बताया गया कि प्रतिमा को तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त किया गया है।

पुलिस के समझाने के बावजूद लोग अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। ग्रामीणों ने नई प्रतिमा की तत्काल स्थापना, प्रतिमा स्थल पर बाउंड्री निर्माण, स्थायी बिजली व्यवस्था, CCTV कैमरे लगाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही बुद्ध पार्क के पास स्थित देसी शराब की दुकान हटाने की भी मांग उठाई गई।

विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री मौके पर पहुंचे

प्रदर्शन की सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और मलिहाबाद की विधायक जय देवी कौशल भी मौके पर पहुंचीं। दोनों ने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस का आश्वासन, गांव में अतिरिक्त बल तैनात

इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी शकील अहमद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काकोरी के साथ-साथ दुबग्गा, पारा और मानक नगर थानों की पुलिस फोर्स भी गांव में तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हालात तनावपूर्ण जरूर हैं, लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Popular Posts

  • All Post
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा