Khamenei Death Protests के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में हालात बेकाबू हो गए हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के स्थानीय कार्यालय में आग लगा दी, जिसमें गिलगित स्थित UNDP कार्यालय भी शामिल है।
स्कार्दू में एसपी ऑफिस और कई सरकारी इमारतों को भी निशाना बनाया गया। फायरिंग में 7 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई, जबकि 12 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। गिलगित और स्कार्दू में हाई अलर्ट जारी है और अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
Karachi Violence: अमेरिकी दूतावास के बाहर बवाल, 23 मृत
रविवार को कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हिंसक हो गया। दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी हुई। अब तक 23 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा के घायल होने की खबर है।
Jammu Kashmir Curfew: भारत में भी असर
Israel Iran War Impact का असर भारत में भी देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। श्रीनगर के लाल चौक पर बैरिकेडिंग की गई है, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।दिल्ली समेत कई संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, खासकर डिप्लोमैटिक मिशन और शिया आबादी वाले क्षेत्रों में।
पीएम का बयान: UAE के साथ भारत
प्रधानमंत्री ने UAE पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। उन्होंने वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए UAE का धन्यवाद भी किया।भारत ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए तनाव कम करने और शांति बहाली की अपील की है।
विदेशों में भारतीयों के लिए एडवाइजरी
ईरान में लगभग 10,000 और इजराइल में 40,000 से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं। खाड़ी और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय मौजूद हैं।मिडिल-ईस्ट एयरस्पेस बंद होने के कारण भारत में 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहने की सलाह दी है।कुवैत, ओमान, लेबनान और अन्य देशों में भारतीय दूतावासों ने एडवाइजरी जारी की है।







