होली (4 मार्च) से पहले UP Holi Travel Rush 2026 अपने चरम पर है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से लखनऊ आने वाले यात्रियों को महंगे Flight Fare चुकाने पड़ रहे हैं। कई रूट्स पर हवाई किराया सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना तक बढ़ गया है।वहीं, रेगुलर ट्रेनों में लंबी Train Waiting List के कारण सीटों की मारामारी है। अनुमान है कि 70 हजार से अधिक यात्री वेटिंग में हैं।
Mumbai-Lucknow Flight Fare तीन गुना तक
मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ानों के किराए में भारी उछाल देखा गया है:
2 मार्च:
IndiGo – ₹10,416
Air India – ₹13,058
Akasa Air – ₹11,791
3 मार्च:
IndiGo – ₹11,416
Air India – ₹16,193
Akasa Air – ₹12,890
आम दिनों में यही किराया लगभग ₹5,000 के आसपास रहता है।
Delhi-Lucknow Flight Fare भी दोगुना
दिल्ली से लखनऊ के लिए:
2 मार्च: ₹8,053 (IndiGo), ₹8,263 (Air India)
3 मार्च: ₹7,948 और ₹11,893
जबकि सामान्य दिनों में किराया करीब ₹4,000 रहता है।
Bengaluru और Hyderabad से भी महंगी उड़ानें
Bengaluru-Lucknow Route:
2 मार्च: ₹11,543 (IndiGo), ₹10,648 (Air India Express)
3 मार्च: ₹10,650 और ₹8,248
आम दिनों में किराया ₹5,500 के आसपास होता है।
Hyderabad-Lucknow Route:
2 मार्च: ₹11,096
3 मार्च: ₹12,251
त्योहार के चलते Flight Fare Hike ने यात्रियों की जेब पर असर डाला है।
Delhi-Mumbai Trains: लंबी वेटिंग और रिग्रेट
हवाई किराया बढ़ने के साथ ट्रेनों में भी स्थिति आसान नहीं है।
Delhi-Lucknow Trains
तेजस एक्सप्रेस (चेयरकार): 30 और 18 वेटिंग
शताब्दी एक्सप्रेस (चेयरकार): 54 और 25 वेटिंग
एसी एक्सप्रेस (3AC): 81 और 43 वेटिंग
लखनऊ मेल (स्लीपर): 2 मार्च को रिग्रेट, 3 मार्च को 118 वेटिंग
Mumbai-Lucknow Trains
पुष्पक एक्सप्रेस (स्लीपर): 83, 72 वेटिंग
3AC: 77, 39 वेटिंग
कुशीनगर एक्सप्रेस: स्लीपर में रिग्रेट, 3AC में 30, 19 वेटिंग
कई अन्य ट्रेनों में भी रिग्रेट की स्थिति है।
70 हजार से अधिक यात्री वेटिंग में
Holi 2026 के मद्देनजर लखनऊ आने वाली ट्रेनों में 70 हजार से ज्यादा यात्री वेटिंग लिस्ट में हैं। अब यात्रियों की नजर Tatkal Ticket Quota पर है। दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट की ट्रेनों में करीब 4,200 सीटें तत्काल कोटे में उपलब्ध हैं।हालांकि, तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले होती है और हर सीट के लिए कई दावेदार होते हैं।







