Delhi Blast Case: डॉक्टर साजिद की गिरफ्तारी से हड़कंप, 2 दिन पहले हुई थी शादी; जांच में उमर और मुझमिल का नाम भी आया सामने
Delhi Red Fort Blast ने देश को हिला दिया है। इस मामले में अब हर घंटे नए खुलासे हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद ATS की जांच में डॉक्टरों का एक नेटवर्क सामने आया है,जो अब जांच एजेंसियों के रडार पर है।
डॉ. आदिल के लॉकर से AK-47 बरामद
अनंतनाग मेडिकल कॉलेज के Dr. Adil Ahmed Rather को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उनके लॉकर से AK-47 राइफल और कारतूस बरामद किए गए।जांच में सामने आया कि आदिल का संबंध जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवात-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठनों से है।
महिला डॉक्टर की कार में मिली असॉल्ट राइफल
7 नवंबर को हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ की महिला Dr. Shaheen Shahid को गिरफ्तार किया गया।वह भी अल-फला यूनिवर्सिटी से जुड़ी थीं। उनकी काताबिक, मुझमिल का संबंध जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से है।
‘रिसिन’ जहर बना रहा था डॉ. अहमद मोहियुद्दीन
गुजरात ATS ने डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद को गिरफ्तार किया, जो हैदराबाद का रहने वाला है और चीन से मेडिकल पढ़ाई कर चुका है। वह ‘रिसिन’ नामक जहरीला पदार्थ तैयार कर रहा था, जो अरंडी के बीजों से बनता है। वह दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ की भीड़भाड़ वाली जगहों की रेकी करता था।
जांच एजेंसियों का दावा – शिक्षित युवाओं का नेटवर्क
J&K Police और NIA की रिपोर्ट के अनुसार,यह नेटवर्क उच्च शिक्षित युवाओं का आतंक मॉड्यूल है, जिसका उपयोग लॉजिस्टिक, फंडिंग और केमिकल हैंडलिंग के लिए किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि कई आरोपीअल-फला यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हुए हैं।
जांच जारी, देशभर में अलर्ट
NIA, ATS, NSG और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इस केस की जांच में जुटी हैं। फिलहाल दिल्ली, फरीदाबाद, जम्मू और लखनऊ में लगातार छापेमारी और डिजिटल जांच चल रही है। एजेंसियों ने अब तक 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया हैऔर जांच जारी है।








