CM Yogi Warning: नकली खाद और DAP-यूरिया की कालाबाजारी पर NSA, किसानों को परेशानी हुई तो तय होगी जवाबदेही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलावटी और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खाद की कालाबाजारी या नकली उर्वरक बेचने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों को खाद को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो दोषी चाहे किसी भी स्तर का हो, कार्रवाई से नहीं बचेगा।
UP Fertilizer News: उपलब्धता और वितरण पर सख्त निगरानी
मंगलवार को कृषि मंत्री और सहकारिता मंत्री की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में DAP, यूरिया और अन्य उर्वरकों की समुचित उपलब्धता और सुचारू वितरण को लेकर कड़े निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कृषि और सहकारिता मंत्री प्रतिदिन खाद की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करें, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय से हर जिले की सीधी मॉनिटरिंग की जाएगी।
खाद वितरण में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी। गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल जवाबदेही तय होगी।
DAP-Urea Price Control: ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई
सीएम योगी ने निर्देश दिए कि:
जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम स्वयं खाद दुकानों व समितियों पर औचक निरीक्षण करें
खाद की ओवररेटिंग किसी भी सूरत में न हो
डीएपी, यूरिया और पोटाश केवल सरकारी दरों पर ही किसानों को उपलब्ध कराई जाए
खाद समितियां तय समय के अनुसार अनिवार्य रूप से खुली रहें
विजिलेंस जांच की चेतावनी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारियों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जाएगी। यदि किसी स्तर पर मिलीभगत या लापरवाही पाई गई, तो खुली विजिलेंस जांच कराई जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि कृत्रिम खाद संकट पैदा करने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है।
UP Fertilizer Stock Update: कितनी खाद उपलब्ध
बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि 16 दिसंबर 2025 तक प्रदेश में:
यूरिया: 9.57 लाख मीट्रिक टन
सहकारी क्षेत्र: 3.79 लाख MT
निजी क्षेत्र: 5.78 लाख MT
DAP: 3.77 लाख मीट्रिक टन
सहकारी: 1.47 लाख MT
निजी: 2.30 लाख MT
NPK: 3.67 लाख मीट्रिक टन
सहकारी: 0.88 लाख MT
निजी: 2.79 लाख MT








