CM Yogi Letter में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश” बीते 9 वर्षों में नव-निर्माण का स्वर्णिम अध्याय बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि सुशासन और समावेशी नीतियों के बल पर आज उत्तर प्रदेश देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बढ़ते सामर्थ्य की आधारशिला युवा, महिलाएं और अन्नदाता को बताया।
युवा सशक्तिकरण पर जोर: AI Mission और टेक योजनाएं
Yogi Adityanath ने अपनी पाती में उल्लेख किया कि “वन डिविजनल हेडक्वार्टर-वन स्पोर्ट्स कॉलेज” पहल, टेक युवा-समर्थ युवा योजना और AI Mission के माध्यम से युवाओं को नई तकनीक और कौशल से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है।
महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने ‘महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना’, ‘महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड’ और ‘श्रमजीवी महिला छात्रावास’ जैसी योजनाओं का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जहां बेसिक शिक्षा में बेटियां नंगे पैर स्कूल जाती थीं, वहीं अब प्रत्येक छात्रा को दो यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, जूते, मोजे और स्वेटर अनिवार्य रूप से दिए जा रहे हैं।
किसानों को मुफ्त बिजली और वैश्विक बाजार से जोड़ने का दावा
CM Yogi Letter में अन्नदाताओं के लिए सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि 16 लाख से अधिक किसानों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।साथ ही किसानों के उत्पादों को बेहतर मूल्य और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
सामाजिक न्याय और बजट में विशेष प्रावधान
मुख्यमंत्री ने बताया कि वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन के 1.06 करोड़ लाभार्थियों के लिए राशि बढ़ाई गई है।उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव राम आंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं को भव्य स्वरूप देने के लिए ₹500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।







