Akhilesh Yadav का CM योगी जापान दौरे पर तंज, बोले- ‘क्योटो भी चले जाइए’
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने CM योगी जापान दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब जापान जा ही रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइए, ताकि यह समझ सकें कि काशी क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे प्रभावित हुई।अखिलेश ने कहा कि जापान से विरासत संरक्षण और शहरों के विकास का सकारात्मक सबक लेकर आइए।
‘चला-चली की बेला’ और ‘मनसुख-पर्यटन’ वाला बयान
अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री अपने अंतिम वर्ष में कौन-सी नई योजना बना पाएंगे। उन्होंने इसे ‘मनसुख-पर्यटन’ बताते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री इसे स्वीकार कर लें तो कम से कम सच बोलने के लिए याद रखे जाएंगे।उनके इस बयान से उत्तर प्रदेश की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है।
Yogi Adityanath का सिंगापुर-जापान दौरा
CM योगी 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। 23-24 फरवरी को वे सिंगापुर में निवेशकों से मुलाकात करेंगे, जबकि 25-26 फरवरी को जापान में रहेंगे।नौ वर्षों के कार्यकाल में यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा है। इससे पहले 2017 में वे म्यांमार गए थे।
मैग्लेव ट्रेन की 100KM परीक्षण यात्रा
जापान दौरे का मुख्य आकर्षण 600 किमी/घंटा रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन की 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा है। यह ट्रेन चुंबकीय शक्ति के सहारे बिना पटरी को छुए हवा में चलती है।मुख्यमंत्री विशेषज्ञों से इस तकनीक पर चर्चा करेंगे, ताकि उत्तर प्रदेश में भविष्य की परिवहन परियोजनाओं को दिशा मिल सके।







