Border 2 Overseas Advance Booking: विदेशों में प्री टिकट सेल ने मचाया धमाल, War 2 और Dhurandhar से आगे निकली फिल्म
Border 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सनी देओल स्टारर यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत में 19 जनवरी से टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, हालांकि कई जगहों पर टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है। इसी बीच विदेशों में फिल्म की ओवरसीज एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं।
विदेशों में कैसी रही Border 2 की प्री टिकट सेल?
ऑस्ट्रेलिया में Border 2 ने एडवांस बुकिंग में War 2 और Dhurandhar के मुकाबले लगभग दोगुनी कमाई दर्ज की है।कनाडा में सबसे बड़ी सिनेमा चेन सिनेप्लेक्स ने अभी बुकिंग शुरू नहीं की है, लेकिन दूसरी बड़ी चेन लैंडमार्क सिनेमाज में चुनिंदा लोकेशंस पर 2–3 शोज़ में करीब 100 टिकट बिक चुके हैं।
अमेरिका में भी प्रमुख हिंदी सिनेमाघरों में 1–2 शोज़ के लिए अच्छी टिकट बिक्री दर्ज की जा रही है। वहीं जर्मनी में भी फिल्म को सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मिडिल ईस्ट में रिलीज पर संशय
फिल्म का बैकड्रॉप भारत–पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। ऐसे में माना जा रहा है कि Border 2 मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में रिलीज नहीं की जाएगी।
Gadar 2 से ज्यादा मजबूत शुरुआती संकेत
फिलहाल फिल्म की प्री-सेल लिमिटेड स्तर पर चल रही है। आने वाले दिनों में शोज़ की संख्या बढ़ने के साथ बिक्री में भी तेज़ उछाल की उम्मीद है। अहम बात यह है कि विदेशी बाजारों में Border 2 की शुरुआती प्री-सेल्स Gadar 2 से कहीं ज्यादा मजबूत मानी जा रही हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स के मुताबिक, जो फिल्में ओवरसीज में अच्छी एडवांस बुकिंग करती हैं, वे भारत में भी मजबूत ओपनिंग दर्ज करती हैं।
पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?
Border 2 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन करीब 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। फिल्म के टीज़र और ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जबकि म्यूजिक भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।







