उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों अयोध्या, मथुरा और संभल में बाबरी मस्जिद की बरसी को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील इलाकों में PAC और RRF की कंपनियां तैनात हैं, जबकि ड्रोन कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।
अयोध्या-मथुरा में बढ़ी निगरानी
धार्मिक नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर, शाही ईदगाह मस्जिद, भीड़भाड़ वाले बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।
सभी CCTV कैमरे और कंट्रोल रूम एक्टिवेट किए गए हैं।
पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
एसएसपी, डीएम और एडीएम लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं और गश्त का नेतृत्व कर रहे हैं।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर कड़ी नजर
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भड़काऊ पोस्ट, फर्जी खबरें या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
आईटी सेल 24 घंटे एक्टिव है।
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि शांति और सौहार्द बना रहे।
संभल में RRF की तैनाती और 200+ CCTV से निगरानी
संभल जिला पहले से ही अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित है। यहां सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं —
जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर RRF के जवान तैनात।
तीन कंपनियां PAC की विभिन्न इलाकों में ड्यूटी पर हैं।
मस्जिद की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग और पैदल गश्त बढ़ाई गई है।
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से पूरे शहर की 360° निगरानी हो रही है।
सत्यव्रत पुलिस चौकी को हाई-टेक कंट्रोल रूम में बदला गया है, जहां 200 से अधिक CCTV और PTZ कैमरे शहर की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। वाहनों की नंबर प्लेट ट्रैकिंग भी सक्रिय है।








