Arijit Singh प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर कंफ्यूजन, क्रिप्टिक पोस्ट से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल
Arijit Singh प्लेबैक सिंगिंग रिटायरमेंट की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री और फैन्स के बीच खलबली मच गई है। अपनी आवाज के जादू से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने नए प्लेबैक प्रोजेक्ट्स साइन न करने का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनके कई गाने अभी रिलीज होने बाकी हैं।
प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद पहला पोस्ट
24 फरवरी को अरिजीत सिंह ने अपने X अकाउंट पर फैन्स के लिए एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह मैसेज केवल उनके श्रोताओं के लिए है।सिंगर ने बताया कि उन्होंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन कई पेंडिंग गाने अब भी रिलीज होने बाकी हैं। उनके मुताबिक, ये गाने पूरे साल और संभव है अगले साल तक भी आते रहें।
उन्होंने लिखा, “इस निर्दयी दुनिया में आपके प्यार और विनम्रता के लिए धन्यवाद… लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें… शांत रहें और इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें।”
‘कुछ लोग खुद के लिए कंपोज करते हैं’—किस पर तंज?
अरिजीत सिंह की पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वह बड़े म्यूजिक कंपोजर्स के लिए नए असाइनमेंट लेना बंद न करें। इस पर सिंगर ने जवाब दिया, “कुछ लोग खुद के लिए कंपोज करते हैं, किसी और के लिए नहीं।”
उनका यह क्रिप्टिक कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि क्या यह टिप्पणी इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स या किसी खास कंपोजर पर तंज है।
इंडिपेंडेंट म्यूजिक की ओर बढ़ रहे हैं अरिजीत?
चर्चा है कि म्यूजिक इंडस्ट्री की आंतरिक राजनीति के चलते अरिजीत सिंह अब इंडिपेंडेंट कंपोजिशन पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से किसी का नाम नहीं लिया है।








