उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े एक बड़े पारिवारिक घटनाक्रम में प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। प्रतीक यादव ने यह जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट iamprateekyadav पर साझा की, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
इंस्टाग्राम पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप
प्रतीक यादव ने पोस्ट में लिखा कि वह जल्द से जल्द तलाक की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक “स्वार्थी महिला” हैं, जिन्होंने उनका परिवार बर्बाद कर दिया। प्रतीक के मुताबिक, इस पूरे मामले का उनकी मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ा है।
‘प्रसिद्धि के लिए पारिवारिक रिश्तों को नुकसान’ का आरोप
प्रतीक यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी केवल अपनी प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़ाने पर ध्यान दे रही थीं, जिसकी वजह से पारिवारिक रिश्तों में दरार आई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और अलग होना ही बेहतर मानते हैं।








