उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव का बयान इस दौरान कई मुद्दों पर केंद्रित रहा, जिसमें प्रयागराज माघ मेले का शंकराचार्य विवाद, कानून-व्यवस्था, किसानों की आय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक शामिल रही।
शंकराचार्य विवाद पर सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य का अपमान करने वाला “नकली सनातनी” है। उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर तंज कसते हुए कहा, “जिनके पास खुद का योगी सर्टिफिकेट नहीं है, वह हमारे पूजनीय संतों से प्रमाणपत्र मांग रहे हैं।”उन्होंने शंकराचार्य का आभार जताते हुए कहा कि जो बात वह खुद नहीं कह पाए थे, वह संत समाज ने स्पष्ट कर दी।
कानून-व्यवस्था और किसान मुद्दे पर हमला
सपा प्रमुख ने यूपी में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी फसल का उचित मूल्य नहीं दिला पा रही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सरकार खुद संकट में घिरती है, तो संविधान और कानून का सहारा लेती है।
डोनाल्ड ट्रंप और टैरिफ मुद्दे पर टिप्पणी
अखिलेश यादव ने अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बयान का जिक्र करते हुए एयरक्राफ्ट गिरने के दावे और टैरिफ नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार में इतनी हिम्मत नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर जवाब दे सके।उनका दावा था कि व्यापारिक डील के चलते बाजार खोलने का फैसला लिया गया।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एम्स और मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा। उन्होंने गोरखपुर की एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि वहां 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता दर्शाता है।
सोशल मीडिया और सुरक्षा पर चेतावनी
अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और सोशल मीडिया डेटा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम से जुड़े खुलासे सामने आ सकते हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहना चाहिए।








