Breaking News

अजित पवार को अंतिम विदाई, शाह और BJP अध्यक्ष मौजूद

अजित पवार को अंतिम विदाई देते अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष

अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार; हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान पहुंच चुका है। कुछ ही देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौके पर मौजूद हैं।

अजित पवार की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। समर्थक पैदल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे बारामती की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। बुधवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को बारामती के काटेवाड़ी स्थित आवास लाया गया था, जहां से अंतिम यात्रा निकाली गई।

कैसे हुआ विमान हादसा

बताया गया कि बुधवार सुबह 8:45 बजे अजित पवार का चार्टर्ड विमान बारामती एयरफील्ड पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार सहित उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कुल पांच लोगों की जान चली गई। अजित पवार की उम्र 66 वर्ष थी।

बारामती एयरफील्ड पर क्या हुआ – 7 पॉइंट्स में समझें

बारामती एयरफील्ड अनकंट्रोल्ड है, जहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की जगह फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन के इंस्ट्रक्टर ट्रैफिक की जानकारी देते हैं।

  • विमान ने सुबह 8:18 बजे पहली बार बारामती से संपर्क किया।

  • 30 नॉटिकल माइल (करीब 55 किमी) दूर से अगला कॉल किया गया।

  • पुणे अप्रोच ने विमान को विजुअल मेट्रोलॉजिकल कंडीशन में लैंडिंग की अनुमति दी।

  • पायलट ने हवा शांत और विजिबिलिटी करीब 3000 मीटर होने की जानकारी दी।

  • रनवे 11 पर फाइनल अप्रोच के दौरान रनवे दिखाई नहीं दिया।

  • कुछ समय बाद रनवे दिखने की सूचना दी गई।

  • सुबह 8:43 बजे लैंडिंग की अनुमति मिली, लेकिन 8:44 बजे रनवे के पास आग की लपटें देखी गईं।

हादसे के बाद इमरजेंसी सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। विमान का मलबा रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड से करीब 50 मीटर दूर पाया गया। इस पूरे मामले की जांच अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को सौंपी गई है।

अन्य ख़बर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.