Breaking News

अजित पवार के अंतिम संस्कार में रितेश देशमुख शामिल

अजित पवार के अंतिम संस्कार में रितेश देशमुख शामिल

महाराष्ट्र में इन दिनों शोक की लहर है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में निधन हो गया था। इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बुधवार, 29 जनवरी को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें कई बड़े राजनेताओं के साथ बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख भी शामिल हुए।

विद्या प्रतिष्ठान श्मशान घाट में अंतिम विदाई

अजित पवार का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान श्मशान घाट में किया गया। अंतिम यात्रा और संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी बीच रितेश देशमुख भी वहां पहुंचे और बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि दी और पवार परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

निधन की खबर पर पहले ही जताया था शोक

अजित पवार के निधन की खबर सामने आने के बाद भी रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया के जरिए गहरा शोक जताया था। उन्होंने लिखा था कि अजित दादा के अचानक चले जाने से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है।
रितेश ने अपने संदेश में कहा था कि अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे तेज-तर्रार और जोशीले नेताओं में से एक थे, जो काम में कभी ढिलाई बर्दाश्त नहीं करते थे और दूसरों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते रहते थे।

उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी सीधी-सपाट बातों, हाजिरजवाबी और मिलनसार स्वभाव को लोग हमेशा याद रखेंगे। रितेश ने पवार परिवार, उनके अपनों और लाखों समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी।

रितेश देशमुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख जल्द ही बड़े पर्दे पर मराठा सम्राट शिवाजी महाराज की कहानी लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

अन्य ख़बर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template