अब हर अदालत में महिला वकीलों का अलग बार रूम
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकीलों के लिए न्यायिक परिसरों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में अहम निर्देश दिया है। अदालत ने राज्यों और हाईकोर्टों से कहा है कि जिला, उप-मंडल और तालुका स्तर की उन अदालतों में अलग महिला बार रूम की व्यवस्था की जाए, जहां महिला वकील प्रैक्टिस करती हैं। […]
