• Home  
  • लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में युवक के बैग से कारतूस मिला
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में युवक के बैग से कारतूस मिला

लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यह घटना शाम 7:11 बजे की है। सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे स्कैनिंग मशीन (XBIS) से जांच करते समय यात्री पर शक जताया और मैन्युअल चेकिंग में WC 043 अंकित […]

Lucknow Metro में QR Ticketing आज से शुरू

लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यह घटना शाम 7:11 बजे की है। सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे स्कैनिंग मशीन (XBIS) से जांच करते समय यात्री पर शक जताया और मैन्युअल चेकिंग में WC 043 अंकित कारतूस उसके बैग से मिला।

यात्री ने अपना नाम मुसैफी अजीज पुत्र अजीज अहमद, निवासी जौनपुर बताया। स्टेशन पर मौजूद स्टेशन कंट्रोलर अभिषेक कुमार और UPSSF व SIS गार्ड की तत्परता से युवक को हिरासत में लेकर कंट्रोल रूम पहुंचाया गया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत आलमबाग पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। स्टेशन कंट्रोलर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कारतूस लेकर कहां और क्यों जा रहा था।

इस घटना के बाद लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां सभी यात्रियों और उनके सामान की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो सके।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.