• Home  
  • लखनऊ में तेज बारिश: गोमतीनगर-चिनहट डूबे, जानकीपुरम अंधेरा
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में तेज बारिश: गोमतीनगर-चिनहट डूबे, जानकीपुरम अंधेरा

लखनऊ में तेज बारिश का दौर जारी है। शहर के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही झमाझम बरसात हो रही है। जानकीपुरम, गोमतीनगर और चिनहट क्षेत्र लगातार बारिश से प्रभावित हैं। बादलों के कारण दिन में भी अंधेरे जैसी स्थिति बनी हुई है। सुबह से ही मौसम ठंडा रहा और दोपहर तक जानकीपुरम में […]

लखनऊ जानकीपुरम में तेज बारिश के बाद दिन में भी अंधेरा छाया

लखनऊ में तेज बारिश का दौर जारी है। शहर के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही झमाझम बरसात हो रही है। जानकीपुरम, गोमतीनगर और चिनहट क्षेत्र लगातार बारिश से प्रभावित हैं। बादलों के कारण दिन में भी अंधेरे जैसी स्थिति बनी हुई है। सुबह से ही मौसम ठंडा रहा और दोपहर तक जानकीपुरम में करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में बादल छाए रहेंगे और धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने यह भी बताया कि एक से दो बार और बारिश हो सकती है।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शहर में 13.5 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा लखनऊ एयरपोर्ट क्षेत्र में रात साढ़े आठ बजे तक 70 मिलीमीटर तेज बारिश रिकार्ड की गई।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.