• Home  
  • लखनऊ: किसान नेता गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस पर रिश्वत आरोप
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ: किसान नेता गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस पर रिश्वत आरोप

लखनऊ किसान नेता गिरफ्तारी: पुलिस रिश्वत आरोप पर भड़के BKU कार्यकर्ता, थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अरा.) लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरोजनीनगर थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि संगठन के युवा मोर्चा काकोरी ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम यादव को पुलिस ने अनुचित तरीके से गिरफ्तार […]

लखनऊ किसान नेता प्रदर्शन

लखनऊ किसान नेता गिरफ्तारी: पुलिस रिश्वत आरोप पर भड़के BKU कार्यकर्ता, थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अरा.) लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरोजनीनगर थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि संगठन के युवा मोर्चा काकोरी ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम यादव को पुलिस ने अनुचित तरीके से गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया और उनकी रिहाई के लिए रिश्वत की मांग की।

शुक्रवार रात शुभम यादव अपनी मौसी की बेटियों के बीच चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी पहुंचे थे। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने शुभम समेत दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर धारा 151 (शांतिभंग की आशंका) के तहत कार्रवाई की।

पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप

किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने शुभम यादव की रिहाई के लिए 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पैसे न देने पर उन्हें छोड़ने से इनकार कर दिया गया। इस सूचना के बाद देर रात बड़ी संख्या में किसान यूनियन कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया।

थाने से मुख्यमंत्री आवास तक कूच

एसीपी कृष्णा नगर विकास पांडे ने सुबह मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर तक शुभम को रिहा न किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करना शुरू कर दिया। हज हाउस तक पहुंचे किसानों को वापस बुलाया गया और एसीपी कार्यालय से मुचलका मंगवाकर शुभम की रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस का पक्ष

पुलिस का कहना है कि शुभम यादव विवाद सुलझाने के बजाय मारपीट में शामिल थे, इसलिए कार्रवाई की गई। बताया गया कि यह विवाद कृष्णावती यादव और उनकी बेटियों रीना व पुष्पा के बीच करोड़ों रुपए की डेढ़ बीघा जमीन को लेकर है।

किसान यूनियन का आक्रोश

थाने में प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अतुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम लोधी और राजेंद्र लोधी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश अवस्थी, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित यादव, जिला मीडिया प्रभारी अमरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.