• Home  
  • Lucknow Protest:पल्लवी पटेल प्रदर्शन,पुलिस ने महिलाओं को बस में बैठाया
- उत्तरप्रदेश - बड़ी खबर - लखनऊ

Lucknow Protest:पल्लवी पटेल प्रदर्शन,पुलिस ने महिलाओं को बस में बैठाया

लखनऊ में शुक्रवार को अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने “दूसरी आजादी का प्रथम क्रांति दिवस” के तहत करीब 500 महिलाओं के साथ जोरदार विरोध मार्च निकाला। इस मार्च की शुरुआत बर्लिंगटन चौराहे से हुई, जहां पल्लवी पटेल ने हाथ में तख्ती लेकर और नारे लगाते हुए महिलाओं का नेतृत्व किया। प्रदर्शन के […]

पल्लवी पटेल लखनऊ प्रदर्शन पुलिस कार्रवाई महिलाओं समेत

लखनऊ में शुक्रवार को अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने “दूसरी आजादी का प्रथम क्रांति दिवस” के तहत करीब 500 महिलाओं के साथ जोरदार विरोध मार्च निकाला। इस मार्च की शुरुआत बर्लिंगटन चौराहे से हुई, जहां पल्लवी पटेल ने हाथ में तख्ती लेकर और नारे लगाते हुए महिलाओं का नेतृत्व किया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बापू भवन तक पहुंचने से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने पल्लवी पटेल समेत सैकड़ों महिलाओं को बस में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया। कार्रवाई के जवाब में पल्लवी पटेल ने कहा, “इस प्रदेश में न कन्याएं सुरक्षित हैं, न ही महिलाएं। आज महिलाएं अपनी दहलीज पार कर अधिकार की आवाज उठाने लखनऊ आई हैं। यह केवल अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है।”

पल्लवी पटेल ने सरकार से मांग की कि जातिगत जनगणना की समय-सीमा घोषित की जाए ताकि महिलाओं को उनके अधिकार मिल सकें। उन्होंने साफ किया कि महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए वह लगातार सड़क पर लड़ती रहेंगी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.