• Home  
  • लखनऊ में युवक की हत्या: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में युवक की हत्या: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला

लखनऊ: रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बखतौरी में सोमवार देर रात पुरानी जमीनी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमन दीक्षित पुत्र सुशील दीक्षित के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के दबंगों ने घर में घुसकर ईंट और धारदार बांके से […]

लखनऊ में युवक की धारदार हथियार से हत्या
लखनऊ में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बहन की चीख-पुकार

लखनऊ: रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बखतौरी में सोमवार देर रात पुरानी जमीनी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमन दीक्षित पुत्र सुशील दीक्षित के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के दबंगों ने घर में घुसकर ईंट और धारदार बांके से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

वारदात उस वक्त हुई जब अमन की बहन राधिका घर पर मौजूद थी। हमले में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर उसे मृत समझकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सबूत इकट्ठा किए। राधिका की तहरीर पर पंकज दीक्षित, मंजू दीक्षित, नीरज दीक्षित, सपना दीक्षित, कल्पना दीक्षित और विमलेश दीक्षित सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

राधिका ने बताया कि एक साल से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी, जिस कारण विवाद और झगड़े होते रहते थे। आरोपियों ने अमन की पीठ और सिर के पीछे धारदार हथियार से वार कर उसे अचेत कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.