• Home  
  • Lucknow STF Action: लोन गिरोह का सरगना गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

Lucknow STF Action: लोन गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Lucknow STF Action: फर्जी Loan Scam गिरोह का पर्दाफाश, सरगना आमिर एहसन गिरफ्तार Lucknow STF Action के तहत राजधानी में फर्जी लोन घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ ने मड़ियांव इलाके से फर्जी लोन गिरोह के सरगना आमिर एहसन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 100 से ज्यादा लोगों, […]

Lucknow STF Action: लोन गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Lucknow STF Action: फर्जी Loan Scam गिरोह का पर्दाफाश, सरगना आमिर एहसन गिरफ्तार

Lucknow STF Action के तहत राजधानी में फर्जी लोन घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ ने मड़ियांव इलाके से फर्जी लोन गिरोह के सरगना आमिर एहसन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 100 से ज्यादा लोगों, फर्मों और कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपये का Loan Fraud किया है।

ऐसे शुरू हुआ Fraud Network

जांच में सामने आया कि आमिर एहसन ने वर्ष 2017 में यूनिटी कॉलेज, हुसैनाबाद से ड्राफ्ट्समैन का डिप्लोमा किया था। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात नावेद से हुई, जिस पर पहले से बैंक फ्रॉड के मामले दर्ज थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए Fake Loan Scam Network खड़ा कर दिया।

आधार-पैन फोटो एडिट कर पास कराते थे लोन

एसटीएफ के अनुसार गिरोह आधार और पैन कार्ड पर लगी फोटो एडिट कर उनकी जगह अपने सदस्यों की तस्वीर लगा देता था। फर्जी पते पर कंपनियां बनाकर Mudra Loan Scheme के तहत अलग-अलग बैंकों से लोन पास कराए जाते थे।

इतना ही नहीं, बैंक कर्मियों से कथित सांठगांठ कर कोटेशन तैयार किए जाते और फर्जी हस्ताक्षर कर लोन स्वीकृत कराया जाता था।

Union Bank Case से खुला राज

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य इंद्रजीत सिंह ने राज बहादुर गुरुंग को Union Bank of India, जानकीपुरम शाखा ले जाकर पहले से तैयार दस्तावेजों पर कई जगह हस्ताक्षर कराए। कुछ दिन बाद दोबारा साइन करवाए गए। बाद में लोन न होने की बात कहकर मना कर दिया गया।

जब पीड़ित का सिविल स्कोर गिरा तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद राज बहादुर ने STF में शिकायत दर्ज कराई, जिससे पूरा Loan Scam Racket सामने आया।

100 से ज्यादा लोगों के नाम पर करोड़ों की ठगी

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया है कि वे 100 से अधिक लोगों, फर्मों और कंपनियों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेकर करोड़ों रुपये हड़प चुके हैं। गिरोह से जुड़े अन्य बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट की जांच जारी है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.